http://4.bp.blogspot.com/-5q2Nk3tjs9Q/VKmAzEK3cyI/AAAAAAAAD_U/L2HsJAmqhFg/s1600/eyetechnews%2BHeaderpngnew1.png

12800 रू. के नकली नोट जब्त, 01 अभियुक्त गिरफ्तार


चित्तौड़गढ़ जिले के थाना चन्देरिया के थानाधिकारी श्री वृद्धिचंद, पु. नि. मय जाब्ता ने मुखबीर की सूचना पर बडोदिया बोरदा के बीच पारोली तिराये पर बने यात्री प्रतिक्षालय पहुचे। वहां पर मुखबीर की सूचना अनुसार एक व्यक्ति रतनलाल पुत्र नारायण लाल गुर्जर उम्र 30 साल नि. पारोली थाना चन्देरिया को पकड कर उसकी तलाशी ली तो उसकी दाहिनी जेब से 500 रू के 22 100 रू के 18 नोट मिले जिनमे अधिकांश नोट एक ही सिरीज के पाये गये। जिनको जब्त किया जाकर देखा तो 100 रू के 7 नोट जिनमे सिरीज . एस.डी.बी. 087745, 100 रू के 4 नोट जिनमे सिरीज . एस. डी. बी. 0877485, 100 रू के 3 नोट जिनमे सिरीज . एस. डी. बी. 087777, 100 रू के 2 नोट जिनमे सिरीज . 8 एफ.के. 938444, 100 रू के 1 नोट जिनमे सिरीज . 8 एफ. के. 938488 है। 500रू के 7 नोट जिनके सिरीज . 5 . एच. 906395, 500 रू के 4 नोट जिनके सिरीज . 5 .एच. 906459, 500रू के 6 नोट जिनके सिरीज . 5 बी. एच. 201909, 500रू के 1 नोट जिनके सिरीज . 8बी. एच. 943959 पाये गये है। कुल 40 नोट होकर 12800 रू. हुए उक्त सभी नोटो का कागज स्मुथ है प्रिन्टीग उभरी हुई नही है। सुरक्षा धागा जिस पर आर.बी.आई या भारत लिखा होता है जो नही है। नोट को आख कि सीध मे रखकर देखने पर महात्मा गाधी के चित्र के पिछे वाली खडी पट्टी मे अंक 100-500 की एक गुप्त प्रतिया दिखाई नही दे रही है। वाटर मार्क मे गाधीजी का चित्र लाईट मे दिखाई नही दे रहा था। इस प्रकार उक्त सभी नोट 100 500 के नकली होना पाये गये। इस पर अभियुक्त रतन लाल पुत्र नारायण लाल गुर्जर नि. पारोली को गिरफ्तार कर नोटो को जब्त कर थाना चन्देरिया पर धारा 489 . बी. सी. डी. भादस में प्ररकण पंजीबद्ध किया गया। अभियुक्त द्वारा नकली नोट कहॉं से प्राप्त किये इस सम्बन्ध में पूछताछ की जा रही है।
Share on Google Plus

About Eye Tech News

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.
    Blogger Comment
    Facebook Comment