http://4.bp.blogspot.com/-5q2Nk3tjs9Q/VKmAzEK3cyI/AAAAAAAAD_U/L2HsJAmqhFg/s1600/eyetechnews%2BHeaderpngnew1.png

योग है सुखी जीवन का आधार

भाजयुमो योग क्रांति कार्यक्रम प्रारंभ
चित्तौड़गढ़ 25 सितम्बर 2015/ योग सुखी एवं समृद्ध जीवन का आधार है। योग दैनिक जीवन में स्फूर्ति लाता है। योग के लिए यह बात भाजयुमो के कार्यक्रम में प्रकट हुई। 
भाजयुमो जिला योग क्रांति दूत अशोक रायका ने बताया कि युवा मोर्चा द्वारा सम्पूर्ण भारत में योग को प्रोत्साहन के लिए योग क्रांति अभियान प्रारंभ किया जा रहा है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय पूरे देश में युवा मोर्चा द्वारा योग के कार्यक्रम आयोजित किये गये है। चित्तौड़गढ़ में योग क्रांति कार्यक्रम पी. जी. काॅलेज के सेमिनार हाॅल में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष रतनलाल गाडरी, जिला महामंत्री रघु शर्मा, भाजयुमो प्रदेश प्रवक्ता श्रवण सिंह राव, भाजपा मीडिया संयोजक सुधीर जैन ने भारत माता एवं दीनदयाल की तस्वीर पर पुष्पाहार एवं दीप प्रज्वलन से किया। योग के कार्यक्रम 2 घंटे तक योग शिक्षक द्वारा योग का प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम के अंत में योग शिक्षक सुरेश शर्मा का उपस्थित अतिथियों ने सम्मान किया। अंत में भाजयुमो जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह रूद ने सभी का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर गौरव त्यागी, प्रिंस शर्मा, संजय वैष्णव, नीलेश बल्दवा, भूपेन्द्र सिंह भाटी, चेतन गौड़, ललित चैधरी, शिखर धाकड़, अली असगर बोहरा, मूलचन्द चैधरी, तिलकेश उपाध्याय, रतन कचैलिया, गणेश जाट, गोविन्द लक्षकार, मुकेश सुखवाल, नीलेश नीलमणी, विक्रान्त सिंह, अनिल भट्ट, राहुल चैधरी, विनोद चैधरी, जगदीश सोनी, अनिल चैधरी, शिवम सोनी, उदयलाल, मुकेश सुखवाल, शिवदान गहलोत, पवन पाराशर, आशिष टेलर, लोकेश दमामी, यशवन्त पुरोहित, जगदीश भाण्ड, प्रमोद टेलर, किशन खटीक, मुकेश धवारिया, धर्मेन्द्र ओझा, विजय सिंह भाटी आदि उपस्थित थे।  
Share on Google Plus

About Eye Tech News

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.
    Blogger Comment
    Facebook Comment